मदनपुर से सुनील कुमार सिंह कि रिपोर्ट
औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुमार कुशवाहा के निजी सचिव संजय कुमार अपनें चालक नवलेश कुमार एवं एक अन्य सहयोगी लालमोहन मेहता के साथ मंगलबार की रात्री में सांसद की स्कार्पियो गाड़ी न. BR 0 26 Q/ 1001 से ग्राम श्री डीह निवासी रामऔतार यादव की बिटिया की शादी समारोह से शामिल होकर ग्राम हसनबार के रास्ते ग्राम

ताराडीह जानें के लिए लौट रहे थें । तभी हसनवार गाँव में साईड़ देनें की बात पर कुछ बिबाद हो गया । नतीजन सांसद के निजी सचिव संजय कुमार के साथ हसनवार के युवकों नें अभद्रता करते हुए गाड़ी पर ईंट – पत्थर चला दिया, जिससे गाड़ी के आगे का सीसा क्षतिग्रस्त होनें की घटना घटी है। इस संबंध में सांसद के निजी सचिव संजय कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर मदनपुर थाना कांड़ सं. 192 / 26 दिनांक 13 / 05 /26 दर्ज कर धारा 126 (2)/ 115 (2) / 352 / 3 2 4 ( 4 )/35 1(3)/3 ( 5 ) B N S 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तथा तीन लोगों को प्राथमिकी में अभियुक्त (I) सोनु यादव पिता सत्येन्द्र यादव (2) सुधीर कुमार पिता सहेन्द्र यादव (3) रौशन कुमार पिता कुलेन्द यादव तीनों साकिन हसनबार को बनाया गया है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में लग चुकी है।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
क्या कहते हैं सांसद के निजी सचिव:- – – सांसद के निजी सचिव संजय कुमार के मोबाईल नम्बर 79 0 3 27 6 7 8 8 पर बात कर घटना की जानकारी ली तो उन्होंने स्वयं द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी का अक्षरतः पुष्टि किया ।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
क्या कहते हैं पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्येन्द्र यादव:- – सांसद के निजी सचिव एवं गाड़ी पर हमला तथा दर्ज प्राथमिकी के संबंध में पूर्व पं. स. स. सत्येन्द्र यादव के मोबाईल नम्बर 8 2 1097 96 85 पर बात कर पक्ष जाना तो उन्होनें कहा कि मेरे गाँव हसनबार से रात्री में बारात निकल रही थी । दुल्हे की गाड़ी के पिछे गाँव के महिलायें डीजे के गाना पर डाँस कर रही थी । इसी बिच सांसद की स्कार्पियो गाड़ी पहुँचती है । गाड़ी में बैठे लोग दुल्हे की गाड़ी को हटानें को बोलनें लगे । रास्ता संकीर्ण था, साईड़ लेनें की जगह नहीं थी । इसलिए थोड़ी देर रुकने को बोला गया । तभी सांसद के निजी सचिव एवं चालक के द्वारा गाड़ी की खिड़की खोलकर डीजे की धुन पर नाचती हुई महिलाओं का विडियो अपनें मोबाईल में बनाया जानें लगा । इस हरकत को देखकर मेरा लड़का सोनु कुमार, मेरे दो भतीजे सुधीर कुमार एवं रौशन कुमार नें बिरोध किया । सांसद के पी. ये. कुछ पिये हुए थें । वो इन लड़कों के साथ सत्ता एव पावर के घमंड में गाली – गलौज करनें लगे । जिससे महिलायें सहीत पुरे ग्रामिण गुस्सा गये । हो – हल्ला होने लगा । तभी सांसद की गाड़ी को चालक भीड़ को रौंदते हुए भगाना चाहा । इसी क्रम में किसी अबोध बच्चा नें एक ढेला चला दिया । मुझे तो घर पर आये पुलिस वालों नें बताया कि सांसद की गाड़ी के आगे का सिसा कुछ क्षतिग्रस्त हो गया है । यह मामला कोई योयना वद्ध थोड़े हुआ है। मैं एक राजनीतिक कार्यकर्ता हूँ । पूर्वाग्रह से ग्रसित विरोधियों द्वारा मेरी छवि घुमिल करनें एवं मुझे परेशान करनें की नियत से मेरे लड़के एवं गाँव के दो भतीजों के उपर सांसद के निजी सचिव से झुठा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।पी.ए. एवं चालक द्वारा नृत्य करती महिलाओं की विडियो बनाये जानें के प्रतिकार स्वरूप हुआ है। इसे तील से ताड़ बनानें का काम किया जा रहा है, जो निंदनीय है। जब इस संबंध में सांसद से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो सांसद से संपर्क नहीं हो सका

