औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में इन दिनों अपराधियों का हौसला बुलंद है। अपराधी जब चाहे अपराध के घटनाओं का अंज़ाम दे कर सफलता पूर्वक भागने में सफल भी हो जाते हैं। घटना के बाद पुलिस अपना रुटीन वर्क तो पुरा करते हुए अपने अधिनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी करने में कोई विलम्ब नहीं करती है लेकिन सच्चाई यह है कि सभी रुटीन वर्क पुरा करने और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के बाद भी अपराधियों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। जिसका ज्वलंत उदाहरण है कि 13मई को नगर थाना अंतर्गत जेसीभी किड्स स्कूल के पास दो लाख चालीस हजार रुपए तथा 90ग्राम सोना की लूट यह साबित करता है कि औरंगाबाद में पुलिस का भय अब अपराधियों पर नहीं रहा और जब चाहे तब अपराधी अपराध के घटनाओं का अंज़ाम दे सकते हैं। बताते चलें कि कोई ऐसा माह नहीं है जिस माह में जिले के अंदर बड़ा आपराधिक घटनाएं घटित नहीं हो रही है।

