तजा खबर

जदयू नेताओं ने किया औरंगाबाद शर्किट हाउस में बैठक व प्रेसवार्ता, विधानपार्षद भगवान सिह कुशवाहा भी थे मौजूद

औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को जदयू ने फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पार्टी के बड़े नेता भी अब इस मांग से कन्नी काट रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता में विशेष राज्य की मांग पर कन्नी काटते हुए

कहा कि बिहार विभाजन के पहले से पार्टी यह मांग करती रही है। उस वक्त राज्य की परिस्थितियां विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने लायक थी, लेकिन कतिपय कारणों से यह मांग पूरी नही हो सकी। इसके बावजूद पार्टी की यह मांग बनी रही। पार्टी आज भी यह चाह रही हैं कि राज्य को विशेष दर्जा मिले लेकिन बिहार अभी विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के नीति आयोग के मानक पर फिट नही बैठ रहा है। हालांकि नीति आयोग में हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह है। अब यदि पार्टी विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर जबरदस्ती करेगी तो और भी राज्य मानक के विपरीत विशेष राज्य के दर्जे की मांग करने लगेंगे। उन्हे उम्मीद है कि भविष्य में मानक बदलेंगे और अनुकूल स्थिति भी आएगी। उन्होंने कहा कि अभी जो केंद्रीय बजट में 59 हजार करोड़ का विशेष पैकेज मिला है, वह राज्य के केंद्रीय कर के 45 प्रतिशत हिस्से के अतिरिक्त राशि है। साथ ही राज्य सरकार ने भी 2024-25 के चार माह के अनुपूरक बजट में 47 हजार 512.11 करोड़ का प्रावधान किया है। इन दोनो राशि से राज्य में अधिक से अधिक विकास होगा। विकास की रफ्तार तेज होगी। केंद्र सरकार ने हमारी मांगे मानी, इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होने दावा किया कि अभी यह विशेष पैकेज तो एक झांकी है। 2025 आने दीजिए, केंद्र से इतनी बड़ी राशि बिहार को मिलेगी जिसकी कल्पना नही कर सकते है। प्रेसवार्ता में जदयू के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू एवं जिला उपाध्यक्ष पप्पू ज्वाला सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी , जिला उपाध्यक्ष संजय पटेल , जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष दाउदनगर दीपक पटेल, प्रखंड अध्यक्ष रफीगंज सुनील वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर प्रवीण कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष देव बृजेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ओबरा विनोद पटेल, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंजरी सिंह, जिला महासचिव संजय राणा सिंह, जिला महासचिव धर्मेन्द्र वर्मा, बांदरी सिंह,खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला महासचिव अशोक सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष जाहिद हसन आजाद,प्रखंड अध्यक्ष औरंगाबाद राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह,बारुण प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय वर्मा,प्रमोद सिंह, मुकेश पटेल, अजय वर्मा, रामनुज सिंह, नगर अध्यक्ष औरंगाबाद एमडी मुजेफर कादरी, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय दस, जदयू नबीनगर प्रभारी रंजीत सिंह, जदयू नेता अरविंद कुमार पासवान आदि मौजूद रहे।