नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड सह थाना क्षेत्र के दरावां में कल शनिवार को एक व्यक्ति का शव मूंग के खेत से बरामद होते ही सम्पूर्ण इलाके में जबर्दस्त सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दरावां गांव निवासी संजय महतो के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर संजय महतो की पत्नी मंजू देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त महिला की निशानदेही पर गांव के ही मूंग खेत से शव बरामद किया गया।सुनियोजित हत्या है।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार संजय महतो मूल रूप से तो सीमावर्ती आढ़ा गांव के रहने वाले थे और बाद में दरावां में आकर बस गए थे। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि घटित घटना यह शुक्रवार की है,जबकि पुलिस ने शनिवार को शव बरामद किया है।शव के मुंह से झाग निकलने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मौत के सटीक कारणों की कोई ठोस आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल यानी फॉरेंसिक साइंस लैब टीम को बुलाया गया है। टीम द्वारा पूरे साक्ष्य एकत्र किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न प्रकार की आशंकाएं जताई जा रही हैं। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी। अब तक किसी के द्वारा लिखित आवेदन पत्र समर्पित नहीं किया गया है, इसीलिए कहना बड़ा मुश्किल है आगे की आवश्यक कानूनी कारवाई गतिरुद्धता के शिकार होकर बुरी तरह पंगु बनकर दम ही ना कहीं तोड़ देंगी ?

