सुशासन व कानून के राज में सदर अस्पताल से एक कैदी फरार,एसपी के सख्त कारवाई में 4 पुलिसकर्मी निलंबित, सदर अस्पताल में बंदी कैदी वार्ड से इलाज के दौरान हुआ फरार

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले के अंतर्गत सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से न्यायिक हिरासत में बंद एक कैदी सुरक्षा में की गई भारी लापरवाही के कारण फरार हो गया।पुलिस-प्रशासन के आंखों में धूल झोंककर सब को बेवकूफ व चुतिया बनाके चंपत राय की तरह ही चम्पत हो गया। इसे पुलिस- प्रशासन की कामयाबी कहा जाएगा या नाकामयाबी ? यह यक्ष प्रश्न सबों के आंखों में कौंध रहा है। पुलिसिया लापरवाही का यह मामला है या मिलीभगत का, जो संदेही घेरेबंदी के चक्कर के बावजूद भी जांच का एक गंभीर विषय है,जिससे इंकार कर पाना बेहद मुश्किल है। पुलिस की लापरवाही या सांठगांठ के चलते न्यायिक हिरासत में बंद एक कैदी के फरार होने के संवेदनशील मामले को लेकर नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने त्वरित कारवाई की। सरकारी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कैदी की सुरक्षा में तैनात 4 पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। SP धीमान के इस त्वरित कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप व कोहराम मच गया है,जबकि फरार बंदी की खोज व तलाश में जिले भर में लगातार सघन छापेमारी युद्धस्तर पे जारी है।
विदित हो कि इलाज के ही दरम्यान पुलिसकर्मी से बंदी ने हाथापाई कर भागा था। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के अंतर्गत धमौल थाना कांड संख्या 70/26 के मारपीट के मामले में नवादा मंडल कारा न्यायिक हिरासत में बंद 18 वर्षीय असगर मलिक उर्फ (दारा) की तबीयत जेल में बिगड़ने पर शुक्रवार को जेल से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा लाया गया था। शाम करीब 5 बजे उसने कैदी वार्ड के ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से हाथापाई की और मौका पाकर अस्पताल परिसर से ही बाहर फरार हो गया। इस संवेदनशील घटित घटना के उपरांत अस्पताल में और पुलिस कर्मियों में तो बड़ी अफरा-तफरी मचा हुआ है। उक्त घटित घटना ने सबों के सुखचैन हराम कर आंखों की नींद उड़ा दी है।सभी ऊहापोह की दौर से गुजरने को नाहक मजबूर हैं।

गाज गिरी सुरक्षा में चूक पर

तथाकथित सुशासन व कानून की राज में सुरक्षा व्यवस्था में की गई ढिलाई व लापरवाही की घटित घटिया घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस,जेल प्रशासन और वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर घटनास्थल पहुंचे। अस्पताल परिसर की पूर्ण तलाशी लेने के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों व संभावित स्थानों पर पुलिस छापेमारी युद्धस्तर पर तेज कर दिया गया है। पुलिस सक्रिय है।
प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया सुरक्षा व्यवस्था में घोर गंभीर लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने ड्यूटी पर तैनात सभी चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामले की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। साथ ही फरार बंदी के शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ भागते हुए कैदी की तस्वीर।पुलिस अधिकारी का दावा है कि फरार बंदी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरक्षा में हुई जबर्दस्त चूक के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों पर भी बड़ी करवाई की जायेगी।