सम्राट चौधरी के पत्णी को लेकर राजद ने उठाया सवाल, प्रवक्ता शक्ति सिंह का आरोप

पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी के सरकारी काफिले के साथ दौरे को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की पत्नी सरकारी काफिले और प्रशासनिक अधिकारियों, यहां तक कि एसपी के साथ निरीक्षण कर रही हैं, जबकि उन्हें कोई सरकारी पद या जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नहीं है। उन्होंने इसे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बताते हुए एनडीए से जवाब मांगा। साथ ही आरोप लगाया कि एक ओर राजद नेताओं की सुरक्षा में कटौती की जा रही है, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री के परिवार के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, इस मामले पर सरकार या एनडीए की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।