सुनील कुमार सिंह खबर सुप्रभात समाचार सेवा
19 जुलाई 26 से 21 जुलाई 26 तक पुरे औरंगाबाद जिले में भारी वर्षापात होनें की संभावना मौसम वैज्ञानिकों नें जारी किया है । नतीजन जिला प्रशासन नें पुरे जिले को हाई अलर्ट जोन घोषित कर रखा है। मुख्य सचिव बिहार पटना द्वारा CMC के आयोजित विडियो कान्फ्रेसिंगके द्वारा जिला प्रशासन औरंगाबाद को हाई अलर्ट पर रखा है कि इन तीन दिनों में भारी वर्षापात होनें से पुरे जिले में बाढ़ जैसी हालात उत्पन्न हो सकते हैं। इस आशय की अधिसूचना मौसम विज्ञान केन्द्र पटना द्वारा भी आवश्यक कारवाई करनें हेतु अगाह किया है। जिला प्रशासन नें जिले के सभी प्रखंड़ो में नोड़ल अधिकारी नामित करते हुए अचानक आनें वाले बाढ़ जैसी हालात से निपटनें के लिए सभी एतिहातिक उपाय करनें हेतु निदेशित किया है। नदियों के किनारे बसनें वाले गाँव, निचली भूमि की वस्तियाँ एवं कच्चे तथा पुरानें जर्जर मकानों में बसावट को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करनें हेतु कदम प्रमुखता से किये जा रहे हैं, ताकी जान – माल की क्षति से बचाया जा सके ।

