औरंगाबाद से अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र में 24 जुन 2024 को एक मजदूर महिला रफीगंज से काम कर घर लौटने के क्रम में एक मनचले युवक द्वारा रेप करने की घटना का पुलिस ने सफल उद्भभेदन करने का दावा किया है।इस संबंध में आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम ने अपने

कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताये की घटना से संबंधित महिला थाना में काण्ड संख्या 41/24 दिनांक 24/6/204 दर्ज किया गया था। घटना के उद्भभेदन हेतु एसडीपीओ -2 सदर औरंगाबाद के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर वैज्ञानिक अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम भी घटना स्थल का निरीक्षण कर एसआईटी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परिणाम स्वरूप वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर घटना के आरोपी नंदकिशोर विश्वकर्मा (32) पिता रामेश्वर विश्वकर्मा निवासी पचार थाना कासमा जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने आगे बताये की नंदकिशोर द्वारा पहले भी कई महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया गया था लेकिन संकोचवश महिलाओं द्वारा शिकायत नहीं किया गया था। नंदकिशोर ने पुलिस के समक्ष अपना जूर्म भी कबुल लिया है।