तजा खबर

बिहार कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक पुत्र सहित कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

पटना संवाद सूत्र खबर सुप्रभात समाचार सेवा

बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट हुई है। विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम दुबे और महाराजगंज के कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी शामिल हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने

सभी नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। बता दें कि जिन लोकसभा क्षेत्रों में अभी चुनाव होना बाकी है, उन्हीं इलाकों के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ी है।