सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी सौगात औरंगाबाद में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का भव्य उद्घाटन


औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

07 October 2026 का दिन अपने औरंगाबाद जिले के सभी पूर्व सैनिकों तथा कार्यरत सैनिकों के लिए बहुत ही शुभ दिन है कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन NCC COL Praveen Tomar साहब के द्वारा किया गया l उन तमाम बुजुर्ग पूर्व सैनिकों ने राहत की साँस लिया होगा जिन्हें अपना कार्य तथा समस्या को लेकर दूसरे जिले में जाना पड़ता था अब अपने ही जिले में सुविधा मिलना शुरू हो गया है l जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल Ajay Kumar Sinha ( सेवा निवृत्त) साहब ने स्पष्ट किया कि इस कार्यालय में सभी पूर्व सैनिकों तथा कार्यरत सैनिकों को जो भी समस्या होगी उसको कानून संगत सम्मान के साथ हल किया जाएगा किसी को भी परेशानी नहीं होगी l कर्नल साहब ने यह भी बताये कि यह कार्यालय अभी कुछ दिनों के लिए है आने वाले समय में बहुत भव्य कार्यालय का निर्माण होगा उसमें सारी सुविधाएं प्रदान किया जाएगा जैसे- CSD, ECHS, गोस्ट रूम आदि की सुविधा होगी स्थान लगभग फाइनल हो चुका है l कर्नल Sinha साहब ने सभी पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए बताया कि सभी पूर्व सैनिकों को संघ के साथ जुड़ कर रहने की जरूरत है ताकि कोई भी संवाद करना हो तो संघ ही सबसे बड़ा माध्यम है l संघ के अध्यक्ष Dr T K Singh, सचिव Jp Singh ने जिले से आए हुए लगभग 100 से ज्यादा पूर्व सैनिकों का आभार प्रकट किया और यह भी बताया कि सभी सैनिक इसका लाभ उठाए