औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का सूची में फर्जीवाड़ा मनमानी एवं धांधली का जांच डीडीसी व निदेशक औरंगाबाद द्वारा जांच प्रारंभ कर दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त अधिकारियों द्वारा जांच शुक्रवार से ही तेज कर दिया गया है। इधर जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा जांच करने से गरीबों तथा असहाय लोग जो प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र हैं लेकिन उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है उन्हें आशा और उम्मीद का संचार हुआ है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मनमानी धांधली व फर्जीवाड़ा के लिए माकपा के जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 15 दिनों के अंदर जांच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुटुम्बा तथा संबंधित पंचायत के मुखिया, आवास सहायक तथा बिचौलियों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का मांग किया है। जिला सचिव ने कहा है कि यदि जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के स्थिति में माकपा आंदोलन के लिए बाध्य होगा और इसके लिए जिम्मेवार कुटुम्बा के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु होंगे। अब देखना है कि जांच निष्पक्ष होगा या फिर जांच भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ कर रह जायेगा। वैसे गरीबों में जांच को लेकर जहां प्रसन्नता व्याप्त है वहीं उम्मीद और अपेक्षा भी अधिकारियों से है।


