राहुल और प्रियंका सहित कई नेता हिरासत में

नई दिल्ली संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा

EC ऑफिस के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है। उनके साथ ही अखिलेश यादव, केसी वेणुगोपाल समेत विपक्ष के कई और नेता भी हिरासत में लिए गए हैं। कांग्रेस के सांसद पुलिस बस को रोक कर बस के सामने खड़े हए गए हैं। बता दें कि CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस मुख्य चुनाव मुख्यालय का घेराव करने निकली है।