औरंगाबाद ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
इंडिया में समन्वयक समिति के आह्वान पर सात अक्टूबर (बुधवार ) को गठबंधन के सभी घटक दलों द्वारा संयुक्त रूप से प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करेगा तथा नरेन्द्र मोदी,अमित शाह व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेगा। इसके अलावा आठ अक्टूबर (बृहस्पतिवार) को जिला मुख्यालय में संयुक्त रूप से प्रदर्शन एवं नरेन्द्र मोदी,अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फुका जायेगा। कार्यक्रम को लेकर सभी घटक दलों द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। उक्त जानकारी कांग्रेस नेता नागेन्द्र सिंह एवं माकपा जिला सचिव कपिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ब्यान जारी कर दिये।
