सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -19 पर ओभर लोड़ कोयला एवं बालु लदे बाहनों ( ट्रकों ) का बदस्तुर परिचालन जारी है। परिवहन विभाग तथा स्थानिय थानों के द्वारा ऐसे वाहनों से अबैध वसुली कर छोड़ा जाना सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुँचाते हैं । ऐसा ही एक मामला आमस थाना क्षेत्र के साँव कला स्थित टॉल प्लाजा पर प्रकाश में आनें से मगध क्षेत्र के

आई. जी. विकास वैभव के द्वारा आमस थानाध्यक्ष घनंजय कुमार तथा दलाल बना चौकिदार रविकुमार को 06 अक्टुवर 26 को निलंबित किया गया है । पुलिस महानिरीक्षक का कार्यालय गयाजी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञाप्ति में बताया गया है कि दिनांक 19 /09 / 26 को कुल नौ कोयला लदे ओभर लोड़़ ट्रकों को पकड़ा गया । जिन्हें थाना में ही पदस्थापित दलाल बना चौकिदार रविकुमार के माध्यम से 4.50 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया गया । प्राथमिकी दर्ज नहीं करनें के लिए 30 हजार रुपये अलग से लिए गये । इस घटना का विडियो एवं सीसीटीवी फुटेज / फोटो किसी माध्यम से आई. जी. गयाजी तक पहुँच गया । आई. जी. गयाजी के द्वारा एस. पी. ग्रामिण ( गयाजी ) से इस घटना की सत्यता की जाँच करायी गयी । उपलब्ध जाँच रिर्पोट एवं तथ्यों की सत्यता की पुष्टि होनें के उपरान्त आई. जी. गयाजी के द्वारा थानाध्यक्ष आमस धनंजय कुमार एवं चौकिदार रविकुमार का तत्काल प्रभाव से निलंबित ( 06/10/26 ) करते हुए मुख्यालय गयाजी बनाया गया है। भ्रष्टाचार एवं अनियमितता बरते जानें के आरोप में आमस थानाध्यक एवं चौकिदार पर यह कारवाई की गयी है।

