ग्रामीण सड़कों का अस्तित्व समाप्त, ग्रामीण विकास विभाग से लेकर सांसद – विधायक कुंभकर्णी निंद्रा में


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र के अम्बा थाना अंतर्गत दक्षिणी क्षेत्रों में आज से महज़ 4-6 बर्ष पूर्व बनें पक्की सड़क आज अपना स्तित्व खो चुका है। किसी को अंदाजा नहीं होगा कि महज 4-6 वर्षों में ही बने ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़क गढ़े और किचड़ में तब्दील हो जायेगा। बताते चलें कि यह इलाका पुरी तरह से नक्स्ल प्रभावित इलाका रहा है। इस

अम्बा थाना क्षेत्र में बने पक्की सड़कों का 4-6 वर्षों में अस्तित्व समाप्त

इलाके में ग्रामीणों को नक्सलियों के प्रभाव से अलग रखने और विकास के मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन जब इन क्षेत्रों में बने सड़कों का नजारा देखने से यह जाहिर हो रहा है कि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर बने पक्की सड़क पर वाहन तो दुर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। हल्का बारिश होने पर इस पथ का हाल बद से बद्तर हो जाया करता है। स्थानीय लोगों को मानें तो इसके प्रति जहां ग्रामीण विकास विभाग जर्जर हो चुके सड़क को मरम्मत कराने के प्रति जहां उदासीन है वहीं स्थानीय विधायक और सांसद भी कुंभकर्णी निंद्रा में आराम फरमा रहे हैं।