जमूई में नाबालिग से छेड़छाड़ के विरुद्ध कांग्रेस का आक्रोश मार्च, रमेश चौक पर सम्राट का फुंका पुतला

औरंगाबाद: अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

22 सितंबर 2026 अपराह्न 12:00 बजे औरंगाबाद जिला कांग्रेस समिति के द्वारा आयोजित 19 सितंबर 2026 की बिहार के जमुई जिले में घटित घटना जिससे बिहार प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को शर्मसार होना पड़ा है के विरुद्ध जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह के नेतृत्व में विशाल जनाक्रोश रैली निकाला गया जो अनुग्रह स्मारक से होते हुए रमेश चौक गोलंबर पर धरना प्रदर्शन में तब्दील होकर

वर्तमान सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी जी का पुतला दहन कर बिहार में उत्पन्न कानून की स्थिति किशोर बच्चे और बच्ची के साथ जो अपने कोचिंग से घर लौट रहे थे कुछ मनचले के द्वारा घोर बदसलूकी मारपीट और छेड़खानी की गई तथा उनके निजता का उल्लंघन किया गया जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री से त्यागपत्र का मांग किया गया । सोशल मीडिया में खबर जैसे ही वायरल हुआ माननीय राहुल गांधी जी के द्वारा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी को ट्वीट कर त्वरित रूप से दिनांक 22 सितंबर 2026 को बिहार प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं प्रखंड में विरोध कार्यक्रम आयोजन कर बिहार सरकार की गिरती हुई कानून व्यवस्था महिलाओं एवं बच्चियों के सुरक्षा पे उत्पन्न हुए संकट को अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक स्थिति को लेकर धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए निर्देशित किया । कक्षा दसवीं के छात्र और छात्र के साथ तरकीबन 7:00 बजे संध्या को कुछ मनचले के द्वारा जो हरकतें की गई वह काफी वीभत्स है । तीन मनचलों को गिरफ्तार किया गया है अभी भी 4 से 5 मनचले फरार हैं । जिला अध्यक्ष माननीय आनंद शंकर सिंह जी ने जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी कर पाँक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता के तहत Fir दर्ज कर त्वरित कारवाई की मांग किया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे कथित र्दुव्यवहार प्रताड़ना एवं छात्रा के साथ उत्पीड़न अत्यंत गंभीर एवं चिंता जनक है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम ही है । पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह कांग्रेस ने उन मनचलों पर कठोर से कठोरतम कार्रवाई की मांग किया है । आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल लोगों में मृत्युंजय कुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष शैलू दुबे पूर्व जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी प्रखंड अध्यक्ष ओबरा संजीव सिंह मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह देव प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान युवा जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय सचिव मजदूर संघ प्रदीप सिंह मुखिया जम्होर बृज किशोर शर्मा प्रखंड अध्यक्ष औरंगाबाद महिला जिला अध्यक्ष गायत्री देवी फुलवंती देवी उदय पासवान अजय कुमार सिंह नागेंद्र कुमार सिंह जिन्ना कुरैशी शाहनवाज आलम विजय शंकर पांडे रत्नाकर सिंह अक्षय पासवान विकास कुमार सिंह बिजौली नरेश यादव नवीन कुमार शर्मा राकेश सिंह वैगरह सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए ।