अपराधियों का कोई जात नहीं , सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर कार्रवाई करें प्रशासन

अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा


कुटुम्बा विधायक ललन भुईयां बुधवार को सतगावां स्थिति अपने नीजी आवास पर मिडिया से बात चीत करते हुए कहे कि अपराधियों का कोई जात नहीं होता है। अपराधी चाहे सवर्ण समाज का हो चाहे दलित पिछड़े या अल्पसंख्यक वर्ग का हो यदि किसी भी अपराधिक घटनाओं का अंज़ाम देता है उसके विरुद्ध एनडीए सरकार में बचना मुश्किल है। उन्होंने पिछले दिनों जमुई में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपितों को फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस न सिर्फ

ललन भुईयां, विधायक, 222 कुटुम्बा

सालाखों में भेजने का काम किया है बल्कि हाफ एनकाउंटर भी हुआ है। अब यदि कोई यह कहे कि यादवों को टारगेट किया जा रहा है तो यह विपक्ष का नाकारात्मक सोंच उजागर हो रहा है। विधायक ललन भुईयां ने सवालिया लहजे में कहा कि आप लोग बतायें की यादव केवल विपक्षी दलों में हैं? एनडीए के सभी घटक दलों में भी यादव शामिल हैं। एनडीए सरकार को यादव या किसी भी जाति से कोई पूर्वाग्रह नहीं है और आगे भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर मर्यादा तोड़कर एक दुसरे जाती को गाली गलौज करने तथा धमकी देने का कार्य करने वाले लोग निश्चित रूप से संस्कार को ताख पर रख रहे हैं। वैसे लोगों के विरुद्ध प्रशासन कारवाई कर रही है और आगे भी चिन्हित करते हुए वैसे लोगों पर शक्त कारवाई सुनिश्चित करे यह प्रशासन से अपेक्षा है। मिडिया द्वारा उठाए गए सवाल की कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का बुरा हाल है ग्राम पंचायत परता में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 07,87,115,159 पर बच्चों को सरकार द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार पोषाहार नहीं मिलने, शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु केन्द्र में लगाये गये R O तथा LED TV का लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है तथा समयानुसार केन्द्र का संचालन नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को इसके लिए कारवाई करना चाहिए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से 15/11/2025 को अम्बा थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पर एफआईआर के आदेश के बावजूद अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होना, जिलाधिकारी व एसपी कार्यालय से समयानुसार सूचना अधिकार कानून के तहत सूचना उपलब्ध नहीं होने पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहे कि यदि पीड़ित पक्ष आवेदन देगा तो आगे कारवाई के लिए लिखा जायेगा। हला की थानाध्यक्ष पर एफआईआर मामले में विधायक ने यह भी कहे कि आदालती आदेश का अवहेलना मामले में पीड़ित पक्ष को आगे न्यायालय में भी जाना चाहिए।कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रक्षा दल के बहाली और प्रशिक्षण के नाम पर फर्जी वाड़ा तथा वसुली मामले में ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन को विधायक ने जिलाधिकारी को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा करने की बात भी कहे। छात्रवृत्ति घोटाला मामले में सार्टिफिकेट केस न० 695/22-23 लम्बित रहने पर भी उन्होंने कहा कि जब किसी भी सरकार,सक्षम अधिकारी अथवा न्यायालय से कोई स्टे आर्डर नहीं है तो आगे का कारवाई होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी भ्रष्टाचार और अपराधियों के प्रति नरमी बरतने वाले नहीं हूं।