अम्बा ( औरंगाबाद। ) ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के अम्बा पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बेरोजगारों को रोजगार के लिए ऋण देने के नाम पर बिचौलियों और बैंक अधिकारियों द्वारा धोखाधड़ी करने तथा आर्थिक दोहन करने के विरुद्ध ब्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में अभियोग वाद संख्या 578/26 दायर कर न्याय के लिए गुहार लगाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार अम्बा थाना क्षेत्र के देउरा गांव निवासी व पूर्व

पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार सिंह ने मामले में अभियोग पत्र दायर कर कहा है कि 18फरवरी 2026 को पंजाब नेशनल बैंक शाखा अम्बा में रोजगार करने के लिए ऋण हेतु आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक में मुझे 9,00,000(नौ लाख ) रुपये ऋण स्वीकृत हुआ लेकिन आरोपितों द्वारा मेरे साथ विश्वास में लेकर धोखाधड़ी एवं छल प्रपंच किया गया तथा ऋण के पैसा में बंदरबांट कर लिया गया है। इतना ही नहीं मेरे लड़का रौशन कुमार का बैंक एकाउंट के साथ भी छेड़छाड़ किया गया।जब मुझे यह ज्ञात हुआ कि बैंक के दलाल एवं प्रबंधक तथा क्षेत्रीय प्रबंधक औरंगाबाद द्वारा विश्वास में लेकर चुना लगाया गया है तो अपने अधिवक्ता के माध्यम से बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक अम्बा तथा बैंक के दलाल हरेन्द्र कुमार को वकालतन नोटिस देकर जवाब तलब किया। लेकिन इन लोगों द्वारा समयानुसार कोई ज़बाब नहीं दिया गया।इस लिए कि इनके पास कोई उचित जवाब नहीं है। फलस्वरूप बाध्य होकर क्षेत्रीय प्रबंधक औरंगाबाद, शाखा प्रबंधक अम्बा तथा दलाल हरेन्द्र कुमार के विरुद्ध माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में अभियोग पत्र दाखिल कर न्याय व विधिसम्मत कारवाई के लिए गुहार लगाया है।