अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
5 सितंबर शनिवार को समय 04 pm कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाअध्यक्ष कांग्रेस औरंगाबाद माननीय आनंद शंकर जी के नेतृत्व में दुधनी गांव पहुंचा जो प्रखंड कुटुंबा में पड़ता है जाकर दुधनी गांव में हुए एक बच्ची के

साथ अमानवीय व्यवहार बलात्कार जैसा जघन्य अपराध से पीड़ित बच्ची के परिवारों से मिला तथा वहां के ग्रामीणों से भी बातचीत की । शर्मशार कर देने वाली यह घटना अत्यंत निंदनीय है । प्रतिनिधि मंडल ने एक स्वर में जल्द से जल्द दोषी व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा देने का प्रशासन और माननीय न्यायालय से गुहार किया । जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद शंकर सिंह ने कहा इस बच्ची को जल्द से जल्द न्याय मिले और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो ।इस कठिन समय में हम सभी कांग्रेसी इस पीड़ित परिवार के साथ सदैव खड़े हैं और आगे भी जब कभी भी हम लोग की जरूरत पड़ेगी हम लोग साथ खड़े मिलेंगे ।इस प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के वरीय नेता अरविंद शर्मा जी पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र यादव जी युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान जी कुटुंबा के प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश राम जी प्रदीप कुमार सिंह जी मुखिया जम्होर अजय कुमार सिंह प्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे ।
