दिवंगत अधिवक्ता के आत्मा के शांति के लिए शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

औरंगाबाद : अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला विधिज्ञ संघ और व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में प्रभारी प्रधान जिला जज विश्व विभूति गुप्ता के अध्यक्षता में दिवंगत अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह की आक्समिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया सर्वप्रथम उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया, है उमेश कुमार सिंह 2007 से जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के सदस्य थे 2010 से 2013 तक लोक अदालत में सदस्य थे मधुभाषि, व्यवहार कुशल थे इस अवसर पर जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के महासचिव जगनरायण सिंह, पूर्व लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल , प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, पूर्व सचिव नागेन्द्र सिंह, पूर्व सचिव परशुराम सिंह, अपर लोक अदालत कामता प्रसाद सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र सिंह, सतीश कुमार सिंह,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,ग्रिजेश सिंह, अनिल कुमार सिंह,अनुप कुमार, प्रदीप कुमार,सतीश कुमार स्नेही, दिलीप कुमार , सुजीत कुमार, क्षीतिज रंजन,सियाराम पांडेय,राजाराम चौधरी ,सरोज रंजन सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे,
शोक सभा के बाद सारे अधिवक्तागण अपने आप को न्यायिक कार्य से विरत रखा, जिससे व्यवहार न्यायालय में सन्नाटा पसरा रहा।