केन्द्रीय न्यूज डेस्क ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
आज शिक्षक दिवस है। इस दिन को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जब डॉ. राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने तो उनके कुछ छात्र और दोस्त उनसे मिलने पहुंचे और उनसे अनुरोध किया

कि उनका जन्मदिन मनाने की इजाजत दें। तब उन्होंने कहा मेरे जन्मदिन को अलग-अलग मनाने की जगह इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह मेरे लिए गौरवपूर्ण होगा। तब से ये दिन मनाया जाता है।