तेज वारिश से टुटा सड़क, दर्जनों गाँवों का आवागमन बंद

मदनपुर (औरंगाबाद ) सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


मदनपुर प्रखंड़ के बनिया पंचायत अंतर्गत अंबेदकर नगर का संपर्क पथ बीते दो दिन पूर्व हुई तेज बारीश से झरही नदी में अचानक बढ़ी जल बहाब के दवाब से बनिया पंचायत के अंबेदकर नगार का संपर्क पथ बलुई खाँड़ के करीब सौ फिट में जल समाधि ले लिया । बरसाती पानी का इतना प्रेसर आया कि करीब एक सौ फीट में खाँड़ बन गया है । नतीजन करीव दर्जनों गाँवों का संपर्क प्रखंड़ मुख्यालय मदनपुर से कट चुका है। इस रास्ते छोटे बच्चों का विद्यालय जाना – आना पूर्णतः बंद हो चुका है। कांग्रेस (आई) मदनपुर के

प्रखंड़ अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह नें प्रेस व्यान जारी कर बताया कि पिछले साल भी इसी जगह यह सड़क बह गया था, जिसे ग्रामिण कार्य विभाग द्वारा मरम्मती कराया गया था । इसवर्ष भी उसी जगह पुनः सड़क टुट गया है। यह क्रम लगातार ही चलता रहेगा । बनेगा और तेज बरसात में टुटता रहेगा । उन्होनें इसका विकल्प बताते हुए कहा कि सड़क को इसी जगह बरसात के दिनों में हर साल टुटने से बचानें का एकमात्र विकल्प है पुलिया का निर्माण कराना । अगर जिला पदाधिकारी महोदया पहलकर ग्रामिण कार्य विभाग से इस जगह पर उचित जल निकासी हेतु पुलिया का निर्माण ग्रामिण कार्य विभाग से करवा देती हैं तो अम्बेदकर नगर सहित दर्जनों गाँवों का संपर्क स्थायी रूप से प्रखंड़ मुख्यालय मदनपुर से बना रहेगा । कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मदनपुर के द्वारा इस आशय की सूचना पत्र द्वारा जिलाधिकारी औरंगाबाद एवं कार्यपालक अभियंता ग्रामिण कार्य विभाग औरंगाबाद को भी दी गयी है ।