औरंगाबाद:अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में दिवंगत अधिवक्ता संतोष कुमार स्नेही की पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय और संचालन अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने किया, सर्व प्रथम उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया मृदुभाषी व्यवहार कुशल, दीवानी मामले में रूचि रखने वाले अधिवक्ता संतोष कुमार स्नेही का वकालत के पांच वर्ष के अल्पकाल में आकस्मिक निधन 2014 में हो गया था, कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा अधिवक्ताओ को पैसे कमाने से ज्यादा कानुनी किताब पढ़ने और रूचि से वाद में पक्ष रखने का जुनून होना चाहिए, वकालत के शुरुआती वर्ष संघर्ष के होते हैं इसमें गलत रास्ता नहीं चुनना चाहिए,धर्य, ईमानदारीऔर साहस से वकालत में पहचान बनानी चाहिए, दिवंगत अधिवक्ता संतोष कुमार स्नेही के निधन अधिवक्ता समाज का अपूर्णीय क्षति था, श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित थे महासचिव जगनरायण सिंह,पूर्व लोक अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह, पुर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, पूर्व सचिव नागेन्द्र सिंह, स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता,वरीय अधिवक्ता तिलक यादव, दयानंद शर्मा,अवध किशोर पांडेय, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार,नृपेश्वर नारायण सिंह देव, प्रमोद कुमार सिंह, रामानुज शर्मा, विश्वेश्वर नाथ मिश्र,चंद्रेश तिवारी मोहन, हेमंत कुमार पाण्डेय, अखिलेश कुमार सिन्हा,अंजनी सिंह सरोज, अमरेन्द्र नारायण सिंह,राजेश्वर पासवान, सीडी पासवान, यमुना प्रसाद सिंह,संतोष कुमार सिंह,काली प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, राजेश कुमार, विजय कुमार, राजकुमार सिंह, उमेश कुमार,निरज कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, कमलेश कुमार, सुभाष सिन्हा, राघवेन्द्र तिवारी, रणविजय सिंह, मुकेश कुमार, चंद्रकांता कुमारी, मनोज मिश्र, श्रीनाथ, धर्मराज राम, अनिल सिन्हा, विनय कुमार श्रीवास्तव, जय नंदन सिंह, सत्येंद्र कुमार मनोज कुमार सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।


