सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट
मदनपुर की बिजली व्यवस्था विगत एक माह से हवा – हवाई बना हुआ है । यह नई नवेली दुल्हन की तरफ सिर्फ झलक दिखाकर गायव हो जाती है। 24 घंटा में सौ बार से अधिक बिजली कट होती है । सबसे मजेदार बात तो यह है कि सलैया थाना क्षेत्र के कई पंचायतों में ऊँचोली फिड़र से बिजली की आपूर्ति की जाती थी, वो सारा लोड भी मदनपुर फिड़र पर डाल दिया गया है। नतीजन लो भोल्टेज, लगातार कट, ग्यारह हजार के सप्लाई तारों का ओभर हीट से गलकर टुट जाना आम समस्या बन चुकी है।
एक ओर सम्राट सरकार किसानों को सुबह 6:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक निर्वाध रूप से बिजली आपूर्ति जारी रखनें का फरमान जारी कर चुकी है, तो मदनपुर का बिजली विभाग कान में तेल डालकर सोयी है। कल यानि बुधवार के दिन के 12:00 बजे से जो बिजली रानी गायब हैं वो रात्री को 10:00 बजे आयीं । पुनः रात्री 1:00 बजे से ही गायव हुई हैं वो सिर्फ गुरुवार को 12:00 बजे दिन में कुछ देर के लिए झलक दिखाकर गायब हुई है जो खबर लिखे जानें तक दिन के 2:30 तक नहीं आई है।


