जेठ – जेठानी का गुस्सा बच्चे पर उतारा, सगी चाची ने फेंका नहर में हुई मौत

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिले के दाउद नगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा से मानवता को शर्मशार कर देनें वाला सनसनीखेज घटना प्रकाश में आया है। सगी चाची ही बनी कातिल । अपनें भैंसुर एवं बड़ी गोतनी के मासुस लड़के को घर के कुछ ही दुरी पर स्थित उफनती नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी है। गंगा विगहा निवासी विकास यादव की पत्नि संगीता देवी नें अपनें दो वर्षिय पुत्र भोलु कुमार उर्फ प्रिंस की गायव होने की सूचना गुरुवार को दाउदनगर थानें को दी । दाउदनगर पुलिस नें इस संवंध में कांड़ सं. 675 / 26 दिनांक 01 / 10 / 26 दर्जे करते हुए भोलु की खोजवीन में लग गयी । काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार को नहर के झाड़ी से गोलु का शव बरामद हो सका । पुलिस नें शक के आधार पर गोलु की सगी चाची नीतु देवी पति जयप्रकाश यादव से पुछताछ शुरू की । शुरूमें तो नीतु कुछ भी बतानें से कतरारी रही । पुलिस का शक गहरा हुआ तो थोड़ी शख्ती दिखायी तो नितु अंततः टुट गयी और बच्चे की हत्या का जुर्म कबुल ली । नितु देवी नें बताया की मेरी बड़ी गोतिनी संगीता देवी एवं उसके पति विकास यादव मेरे पति जयप्रकाश यादव को मेरे प्रति शिकायत कर उकसाते रहते थें । जिससे मेरा पति जयप्रकाश यादव मुझे बरावर मारपीट किया करता था । इसी बात पर बदला लेनें की नियत से जेठ एवं जेठानी के दो वर्षिय पुत्र भोलु उर्फ प्रिंस को उफनती नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी । पुलिस नीतु देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है एवं उपयुक्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई में लगी है।