विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह की पत्नी शिक्षिका मंजू देवी का असमय निधन, शिक्षा विभाग में शोक की लहर

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

मदनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चेई नवादा के ग्राम बाबू गरडी निवासी, प्रोफेसर एवं विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह की धर्मपत्नी, कन्या प्राथमिक विद्यालय वार की शिक्षिका एवं वर्तमान में मदनपुर बीआरसी में कार्यरत मंजू देवी का शनिवार सुबह निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे बीमार थीं और उनका इलाज नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार (रोहतास) में चल रहा था, जहां शनिवार को सुबह

मृतक मंजू देवी की फाइल फोटो

उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि मंजू देवी जी अपने सेवाकाल में कई वर्षों तक प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर भी सफलतापूर्वक कार्यरत रही थीं और वे एक कुशल एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका के रूप में जानी जाती थीं। आगामी अक्टूबर माह में वे सेवानिवृत्त होने वाली थीं, लेकिन उससे पहले ही उनका इस तरह चले जाना पूरे शिक्षा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रखंड सहित शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक प्रमोद कुमार सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु सिंह, ग्राम पंचायत चेई नवादा के मुखिया विकास कुमार सिंह, तेलडीहा निवासी समाजसेवी निखिल कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, शिक्षक संघ एवं स्थानीय लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।