खबर सुप्रभात का हुआ असर, जिलाधिकारी नें मंड़ल कारा औरंगाबाद का कराया जाँच

औरंगाबाद: खबर सुप्रभात औरंगाबाद


जिलाधिकारी औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा ( भा० प्र ० से ० ) नें 10 अगस्त को खबर सुप्रभात न्यूज पोर्टेल पर चलाये गये खबर ‘ औरंगाबाद मंड़ल कारा बना है यातना गृह , स्थापित है इंस्पेक्टर राज ‘ को गंभीरता से लेते हुए दो वरीय अधिकारियों की टीम गठित कर जाँच का आदेश दिया । अपर समाहर्ता औरंगाबाद अनुग्रह नारायण सिंह एवं

अनुमंड़ल पदाधिकारी औरंगाबाद सदर गौरव सिंह की दो सदस्यीय संयुक्त टीम द्वारा आज ( गुरुवार ) मंड़ल कारा औरंगाबाद द्वारा गंभीरता से निरीक्षण एवं विभिन्न पहलुओं पर जाँच किया गया । जाँच के क्रम में कारा परिसर की सफाई व्यवस्था, कैदियों की रहनें एवं आवासन की व्यवस्था, मेस का संचालन, कैंटिन का संचालन तथा बंदियों को उपलब्ध कराये जा रहे भोजन की गुणवता एवं मात्रा का विस्तृत जायजा लिया गया । जाँच टीम द्वारा मंड़ल कारा में उपलब्ध कराये जा रहे मुलभूत सुविधाओं एवं बंदियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया । संबंधित व्यवस्थाओं के संचालन एवं अनुपालन के स्थिति की जानकारी लेते हुए विन्दुवार जाँच की गयी । जाँच समिति के द्वारा जाँच प्रतिवेदन जिलाधिकारी को गोपनीय तरीके से अग्रतर कारवाई हेतु समर्पित की जायेगी ।
उक्त आशय की जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय औरंगाबाद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रेस प्रतिनिधियों को दी गयी है।