अम्बा (औरंगाबाद ) अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद से घर जा रहे बाइक सवार दम्पति कुटुम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बा -नबीनगर पथ पर तमसी गेट के समीप फिसल कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार को घटी है। जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान नबीनगर


प्रखंड क्षेत्र के जैतिया सीमरी निवासी अनिश कुमार सिंह (32) पिता स्वर्गीय कृष्णा सिंह, पुजा देवी पति अवनिश कुमार सिंह के रूप में हुई है।पुजा देवी को पैर फ्रैक्चर तथा अनिश कुमार सिंह को कंधा फ्रैक्चर होने का जानकारी प्राप्त हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए कुटुम्बा रेफ़रल अस्पताल से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है।

