पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
पटना में आज (बुधवार ) को एसपी कार्तिकेय शर्मा ने क्राइम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्राइम मिटिंग अपने सभी अधिनस्थ पुलिस पदाधिकारियों के साथ कर रहे तो उसी समय रामकृष्ण नगर इलाके में प्रोपर्टी डीलर शुभम यादव

को बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार अपराधी अपाची बाइक से आया और शुभम पर लगातार चार फायरिंग किया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई है और सीसीटीवी कैमरा के फुटेज निकालकर अपराधियों को पकड़ने तथा पुरे मामले का जांच में जुट गई है। फिलहाल घायल शुभम का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है।