अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
11 अगस्त 26 दिन मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व विधायक एवं जिलाअध्यक्ष आनंद शंकर सिंह औरंगाबाद के आवासीय परिसर कांग्रेस कार्यालय में जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा राम मंदिर घोटाले एवं चोरी के वारदात में शामिल भाजपा आरएसएस और विश्व

हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी जिन्हें भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त था उनकी सदबुद्धि के लिए आज मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ एवं हवन कार्यक्रम को जिले के पांच कांग्रेसी सुप्रसिद्ध ब्राह्मणों के द्वारा आयोजित करवाया गया । हवन में दिए जा रहे आहुति में विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी गृह मंत्री अमित शाह एवं अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े उन तमाम लोगों की आत्मा और चेतन शुद्धि के लिए हवन के रूप में आहुति प्रदान की गई । श्री चंपत राय ट्रस्ट के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्पेंद्र मिश्रा जी अनिल मिश्रा जी एवं भाजपा के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय से लेकरटुन्नू यादव तक उन तमाम घोटाला भाइयों के आत्मिक शुद्ध एवं चेतन शुद्धि के लिए हवन के माध्यम से आहुति दी गई । इस हवन पुजन में पांच प्रमुख पंडित जो शामिल हुए उन में प्रमुख शैलेंद्र दुबे जी शैल मिश्र शैल राकेश पाठक मनोज पांडे और बलराम पांडे जी पूजन एवं हवन कार्यक्रम के पुरोहित बने। जमीन घोटाले से लेकर चंदा चोरी तक करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ यहां तक की राम मंदिर के कर्मचारियों की नियुक्ति में भी पैसा लिया गया । भाजपा के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के द्वारा जिस जमीन की कीमत 20 लाख लगाई गई उसी जमीन की 2 करोड़ में खरीदा गया । दान में आए हुए करोड़ों के चांदी के ईट सोने के आभूषण हीरे जड़े जेवरात जो भारतीय व्यावसायिकों के द्वारा प्रभु श्री राम को अर्पित किया गया एवं दान स्वरूप मंदिर को दान दी गई उनकी ना कोई रसीद उन्हें दी गई और नहीं कोई लेखा जोखा रखा गया । अंतोगत्वा करोड़ की जेवरात और चांदी के इट सोने के आभूषणों का कोई अता-पता नहीं चला । हवन कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण कर सभी कांग्रेसी सदस्यों ने प्रभु श्री राम और हनुमानजी से उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की । हवन पूजन कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष श्री आनंद शंकर जी के द्वारा उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक संपन्न हुआ संगठन सृजन कार्यक्रम एवं 15 अगस्त की तैयारी पर चर्चा हुई एवं प्रखंड स्तर तक झंडातोलन करवाने का दिशा निर्देश दिया गया । उपस्थित कार्यकर्ताओं में देव प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह संजय सिंह दाउदनगर मिथिलेश कुमार कुटुंबा अरुण सिंह नबीनगर शत्रुघ्न सिंह गोह मिथिलेश सिंह हसपुरा देवंती देवी बारुण बृज किशोर सिंह औरंगाबाद नगर अध्यक्ष मोहम्मद शकील अजय कुमार सिंह नागेंद्र कुमार सिंह नूटुर सिंह मुखिया जम्होर मृत्युंजय सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष उदय पासवान पूर्व उपाध्यक्ष अजय सिंह वगैरह सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


