औरंगाबाद से अम्बुज कुमार की रिपोर्ट
किसान नेता व कांग्रेस के समर्पित सिपाही धिरेन्द्र कुमार सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर भगवान बुद्ध स्थली व अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल गया जी से नई दिल्ली तक बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन कराने का मांग किया है।

इसके अलावा औरंगाबाद के प्रमुख रेलवे स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड़ और रफीगंज रेलवे स्टेशन पर कुछ वैसे ट्रेन जो महत्वपूर्ण है लेकिन इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं होने के

कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। धिरेन्द्र ने कहा है कि राष्ट्रीय हित का ख्याल रखते हुए इस दिशा में त्वरित कार्रवाई किया जाये।