अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में भ्रष्टाचार और लूट का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा रोकथाम और घोटालेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने और कारवाई सुनिश्चित करने के लिए आगे आ रहे हैं और नहीं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कोई जानकारी दे रहे हैं। इस लिए कि जनप्रतिनिधियों पर बिचौलिए व भ्रषट अधिकारियों का गठजोड़ भारी पड़ रहा है।कुटुम्बा प्रखंड में वैसे तो सरकार प्रायोजित सभी

योजनाओं में लूट और भ्रष्टाचार का आलम है लेकिन इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर उगाही का गोरखधंधा चरम पर है। पीड़ित लोगों द्वारा शिक़ायत करने के बाद जांच के नाम पर लिपापोती और दोषियों को बचाने हेतु जांच अधिकारी सभी तरह के षड्यंत्र और कुटरचना में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर हो रहे वसुली के विरुद्ध जनाक्रोश है और जनाक्रोश से संबंधित अनेकों वीडियो भी वायरल हो रहा है यहां तक कि ग्राम पंचायत परता ग्रुप नाम से वाट्सएप एकाउंट पर एक शपथपत्र पत्र भी वायरल हो रहा है जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि द्वारा पैसा वसुलने का उल्लेख है। हालांकि इस संबंध में संबंधीत जनप्रतिनिधि से संपर्क कर वास्तविकता जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। लेकिन यह तो सच्चाई है कि कुटुम्बा प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बिचौलियों द्वारा पैसा वसुलने का खेल जारी है और ग्राम पंचायत परता में आस्थित बद से बद्तर बना हुआ है।