जिला दण्ड़ाघिकारी का आदेश, दो दिन पूर्णतः बंद रहेंगें जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान

मदनपुर से सुनील कुमार सिंह की रीपोर्ट


औरंगाबाद के जिला दण्ड़ाघिकारी अभिलाषा शर्मा नें अपनें कार्यालय के ज्ञापांक 3 4 8 मु० / विधि दिनांक 24 / 07 / 26 के द्वारा जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों को अगले दो दिनों दिनांक 26 / 07 / 26 एवं 26 / 07 / 26 को विधि व्यवस्था के मद्देनजर पूर्णतः बंद रखनें का आदेश जारी किया है। इस आशय की सूचना निर्गत पत्र के द्वारा जिले के सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को संप्रेषित कर दिया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता – 2023 की धारा – 163 के तहत् औरंगाबाद जिले के सभी सरकारी / गैर सरकारी विद्यालयों / महाविद्यालयों / कोचिंग संस्थानों ( प्री – स्कुल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित ) को इस आदेश का अनुपालन करनें हेतु निर्देशित किया गया है।