औरंगाबाद में रमेश चौक पर जम कर हुआ पत्थरबाजी, हाई अलर्ट का नहीं दिखा असर, दर्जनों आंदोलनकारी गिरफ्तार


औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा


नीट पेपर लीक के बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तिफा की मांग को लेकर चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के कड़ी में आज 25 जूलाई (शनिवार ) को बिहार बंद के अवसर का असर औरंगाबाद में भी देखने को मिला। औरंगाबाद जिला मुख्यालय में बाजार पुरी तरह बंद रहा वहीं पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच जमकर पत्थर बाजी एवं बल प्रयोग की घटना हुई। एक पुलिसकर्मी को भी चोट लगने का खबर है तथा कुछ आंदोलनकारियों को भी चोटिल होने का मामला प्रकाश में आया है। एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार को भी शीर फट्टा है। पुलिस द्वारा दर्जनों आंदोलनकारी को मौके पर गिरफ्तार भी किया गया है।हालांकि पटना पुलिस मुख्यालय के आदेश पर औरंगाबाद में भी हाई अलर्ट जारी किया गया था लेकिन हाई अलर्ट का असर आंदोलनकारियों पर नहीं देखा गया। बताते चलें कि औरंगाबाद में शांति ब्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा 24 जूलाई को संध्या से ही इंटरनेट सेवा बंद करने का दावा किया गया था लेकिन फिर इन्टरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया। इससे साफ़ जाहिर होता है कि जिला प्रशासन अपने निर्णय बदलकर यह साबित करता है कि अभी के स्थिति में लिए गए निर्णय पर अडिग नहीं है और जल्दबाजी में निर्णय तो ले रही है लेकिन फिर वापस भी ले रही है।