पटना संवाद सूत्र ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद के राजद सांसद को बांकी पुर उप चुनाव के चंद दिन पूर्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद राज्य में राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार और विकास के मुद्दे पर मुलाकात बताया जा

रहा है। वैसे विश्वस्त सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार अभय कुशवाहा जल्द ही राजद छोड़ भाजपा में जल्द शामिल होने का प्लानिंग तैयार है। दल बदल विधेयक से बचने के लिए एक और राजद सांसद भी भाजपा के संपर्क में हैं। वैसे अंदर खाने में यह भी चर्चा है कि अभय कुशवाहा अगले बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। बताते चलें कि 15जूलाई (बुधवार) को औरंगाबाद शाहपुर मुहल्ला वार्ड नंबर 27में सांसद अभय कुशवाहा का कार्यालय सह आवास का शुभारंभ एक समारोह पूर्वक किया गया लेकिन मौके पर राजद का झंडा नहीं होना और राजद के औरंगाबाद में के चर्चित व नामचीन राजद नेताओं का अनुपस्थिति भी अनेकों तरह का सवाल खड़ा कर रहा था।