मौसम के बेरुखी किसान को बढ़ा रहा चिंता


अम्बा ( औरंगाबाद ) खबर सुप्रभात समाचार सेवा


मौसम के बेरुखी और खेत में धूल उड़ाते देख किसानों को चिंता बढ़ गई है। किसान व खेतिहर मजदूरों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ़ दिख रहा है। बताते चलें कि 15जूलाई बित रहा है लेकिन औसत से काफी कम वर्षा होने से खेतों में धूल उड़ रहा है। किसान किसी तरह बोरींग के सहारे धान के बीचडे तो बचा रखे हैं लेकिन पानी नहीं होने के कारण अभी तक धान के पहिरोपना तक नहीं कर पा रहे हैं। पिछले सप्ताह थोड़ा बहुत वार्षा होने पर कुछ किसान खेतों के जुताई तो किये थे परन्तु पुनः मौसम के बेरुखी और वार्षा नहीं होने के कारण खेतों में धूल उड़ने लगे हैं। किसान बताते हैं कि यदि बोरींग के सहारे कुछ खेतों में धान के रोपनी होता है तो फिर उसे बचा पाना मुश्किल है। जानकारी के अनुसार वर्षा नहीं होने से इलाके में मक्का,अरहर तथा सब्जी के फसल भी प्रभावित हो रहा है। फलस्वरूप किसान अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो रहे हैं।