औरंगाबाद :अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा का औरंगाबाद में सांसद कार्यालय सह आवास का विधिवत शुभारंभ 15जूलाई (बुधवार )को औरंगाबाद शाहपुरा में टीचर ट्रेनिंग कालेज के पास वार्ड नंबर 27 में किया जायेगा। इसकी

जानकारी प्रवक्ता उदय भारती ने देते हुए बताये की दिन में 11बजे से पूजा अनुष्ठान प्रारंभ किया जायेगा तथा 3 बजे (पीएम) से प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिलावासियों को आमंत्रित भी किया जा रहा है।

