औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले में गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना नहीं पड़े इसके लिए जिला प्रशासन और पीएचईडी विभाग द्वारा मार्च से ही तैयारी शुरू कर दिया गया था। जिलाधिकारी और पीएचईडी के वरिय अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिलावासियों को आश्वस्त किया गया था कि पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी किया गया है। जिले में खराब पड़े चप्पा कलो तथा नल-जल योजना जो मामुली तकनीकी खराबी के कारण जलापूर्ति नहीं कर रहा है उसे अविलम्ब रिपेयर कराकर चालू कराया जायेगा। लेकिन जानकारी के अनुसार अभी भी जिले में बहुतेरे नल-जल योजना से पेयजलापूर्ति ठप होने का जानकारी प्राप्त हो रही है। कहीं कहीं तो ग्रामीण जिला प्रशासन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी भी कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नबीनगर प्रखंड अंतर्गत मझिगवां पंचायत के घिरसिंडी में महिनों से नल-जल योजना ठप है। इसी तरह कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता के ग्राम देउरा वार्ड नंबर 04मे नल-जल योजना ग्रामीणों के मानें तो कई वर्षों से ठप है और ग्रामीण बुंद बुंद पेयजल के लिए मुहताज हैं। हालांकि वार्ड नंबर 04 के वार्ड सदस्य सुभाष पाण्डेय ने बताये की वर्षों से नहीं बल्कि दो तीन माह से नल-जल योजना ठप है। उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों को इसके लिए ध्यान आकृष्ट कराया गया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है।


