आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के समक्ष किया प्रदर्शन

औरंगाबाद : अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा

आज 13 जूलाई को औरंगाबाद में आशा कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष हजारों के तायदाद में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिलामंत्री सह राज्य महामंत्री सुधा सुमन,वरीय जिला उपाध्यक्ष बशिष्ठ प्रसाद सिंह ने किया। आशा एवं आशा फैसिलिटेरर का बकाये प्रोत्साहन/पारितोषिक राशि का भुगतान करने, वेलनेस सेंटर पर आशा कार्यकर्ताओं को 1000 रुपये भुगतान करने आदि सात प्रमुख मांगे शामिल है। प्रदर्शन में कुसुम लता (मदनपुर) बिंदु कुमारी ( देव) शिला कुमारी (गोह) प्रभा कुमारी (हसपुरा ) रम्भा देवी (दाउदनगर ) अंजू कुमारी (ओबरा ) आरती कुमारी (बारुण) लालमुनि कुमारी (कुटुम्बा) सुषमा कुमारी,नीलम कुमारी सहित हजारों लोग शामिल थे।