अम्बा ( औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
कुटुम्बा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परता के वार्ड नंबर 04मे नल-जल योजना से पेयजलापूर्ति विभागीय लापरवाही एवं मनमानी के कारण पिछले कई दिनों से ठप है। जानकारी के अनुसार बिजली मीटर रिचार्ज नहीं होना कारण बताया जा रहा था। पंचायती राज पदाधिकारी सह बीपीआरओ सह कार्यपालक पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी कुटुम्बा के पहल पर बिजली मीटर रिचार्ज तो कराया गया लेकिन अभी तक ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सका है। बीजली मीटर रिचार्ज होने पर भी पेयजल आपूर्ति नहीं होना या तो कोई अन्य तकनीकी खराबी है या फिर प्रबंधन का मनमानी है यह तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन फिलहाल ग्रामीण पानी के लिए दुसरो पर आश्रीत हैं। ग्रामीणों के अनुसार पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारणों का जांचोपरांत जवाबदेही तय होना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह समस्या नहीं हो पाये


