विधायक समर्थकों ने किया दबंगई, तीन गिरफ्तार, सड़क जाम कर रहे लोगों के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी: थानाध्यक्ष, एक वर्ग विशेष के लोग कर रहे हैं षड्यंत्र : विधायक

औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा

दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में CEAT टायर दुकानों में स्थानीय विधायक प्रकाश चन्द्रा के समर्थकों ने महज़ 380 रुपये को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के मामले में पीड़ित परिजनों का आरोप है कि विधायक समर्थकों द्वारा हत्या भी किया जा सकता था। लेकिन किसी बड़े अनहोनी टल गया। आरोप लगाते हुए कहा गया कि विधायक प्रकाश चन्द्रा पूर्व में खुद पैसा का भुगतान तो करते थे लेकिन धौंस भी दिखाते थे। लेकिन इस बार तो उनके समर्थकों द्वारा हमला कर दिया गया। वैसे प्रकाश चन्द्रा पूर्व में भी अनेकों बार विवाद से घिरते रहे हैं। शनिवार के घटना के संबंध में विधायक ने हमलावरों के बारे में पुचछे जाने पर कहे कि मेरा समर्थक तो सभी लोग हैं।  लेकिन मैं बता दूं कि जब से मैं विधायक बना हूं तो एक वर्ग विशेष को पच नहीं रहा है इस लिए मुझे अस्थिर करने का षड्यंत्र रचते रहे हैं। इसके अलावे  हाल ही में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए भी एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस अपना काम कर रही है। मामले में दाउदनगर थानाध्यक्ष ने बताये की घटना के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली तो फौरन कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कारवाई किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताये की घटना के बाद सड़क जाम करने और याता- यात बाधित करने के आरोप में 12 लोगों को नामजद तथा 100 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।