प्रस्तावित बहुजन पंचायत को प्रशासन ने रद्द किया अनुमति

संवाद सुत्र खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


भोजपुर जिले के साहपुर थाना क्षेत्र में आगामी 5 जूलाई को होने वाले बहुजन पंचायत को प्रशासन ने रोक लगाते हुए अनुमति को रद्द कर दिया है। फलस्वरूप अब प्रस्तावित बहुजन पंचायत का आयोजन नहीं होगा। हालाकी बहुजन पंचायत अंततः नहीं होगा यह कयास पिछले कई दिनों से लगाया जा रहा था। बताते चलें कि भरत तिवारी के हत्या/एनकाउंटर के बाद बिहार सहित पुरे देश में आक्रोश फैला हुआ है और तब 24 जून को साहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी (भरत तिवारी के गांव) में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया था। महापंचायत में बिहार सहित कई राज्यों से लोग भारी संख्या में पहुंचे थे। इसी महापंचायत के जवाब में आगामी 5 जूलाई को बहुजन पंचायत का आयोजन किया जाना था। लेकिन सुरक्षा एवं ट्रैफिक कारणों का हवाला देते हुए बहुजन पंचायत को प्रशासन ने रोक लगाते हुए अनुमति रद कर दिया है।