फ़ास्ट ट्रैक अदालत में हो मुकदमा का सुनवाई, सड़क पर उतरे ग्रामीण

संवाद सुत्र खबर सुप्रभात सामाचार सेवा


नबीनगर ( औरंगाबाद ) पिछले दिनों टंडवा थाना क्षेत्र के मोहरी ईटवां गांव में हुए पांच वर्षीय माशुम के अपहरण कर हत्या करने के मामले में परिजनों सहित ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों को मानें तो मामले में संबंधित थानाध्यक्ष के भूमिका भी संदिग्ध है।तभी तो बुधवार को परिजनों द्वारा अम्बा में सड़क जाम करने वक्त कुटुम्बा सीओ को दिये गये माग पत्र में थानाध्यक्ष के भूमिका का जांच कराने की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार तो कर ली है लेकिन परिजनों और ग्रामीणों में असंतोष व आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। फलस्वरूप ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को नबीनगर में कैंडल मार्च निकाला तथा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करने तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का मांग किया।