अम्बा (औरंगाबाद )खबर सुप्रभात समाचार सेवा
जिले के बहुचर्चित रेफरल अस्पताल प्रांगण में विभागीय अधिकारियों के लापरवाही व मनमानी के कारण नारकिय स्थिति बना हुआ है। बताते चलें कि हल्के बारिष होने पर ग्राउंड में पानी भर जाता है और मुख्य प्रवेश द्वार से अस्पताल भवन तक का रास्ता झील में तब्दील हो जाया करता है। फलस्वरूप चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों तथा रोगियों को आने जाने में कठीनाई का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसकी चिंता न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों को है और नहीं विभागीय अधिकारियों को। इस संबंध में स्थानीय लोगों को कहना है कि सरकार अस्पताल प्रांगण में बड़े बड़े बिल्डिंग करोड़ों रुपए खर्च कर बना रही है लेकिन रास्ता को नहीं बना रही है जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


