नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले में आजकल रफ्तार की कहर से सड़क दुर्घटना में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जिले के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक साथ दो लोगों की असामयिक मौत से रोह प्रखंड के नजरडीह पंचायत की महादलित गांव दुल्म बिगहा में अचानक एकाएक घनघोर मातम पसर गया है। मृतकों में शामिल नवयुवक पंकज कुमार और अधेड़ उम्र के अनिल मांझी के परिजनों के चीत्कार सुन लोग दहल उठे। इस हृदयविदारक अति दुखद घटना से सब ग्रामीण बेहद गमगीन हैं । करुण क्रंदन से लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
सबसे बड़ा गम का पहाड़ तो मृतक युवक पंकज के परिजनों पर टूटा है। पंकज अपने माता – पिता के इकलौता बेटा था।पंकज की शादी पिछले साल हुई थी और उसकी पत्नी ज्योति कुमारी गर्भवती है।पति पंकज के मौत से उसके जीवन में तो काफी अंधेरा छा गया है । रो – रोकर हाल बेहाल मृतक की पत्नी ज्योति कुमारी और मां मुन्नी देवी को ढांढस बंधाने वाले भी रो पड़ रहे हैं।
युवक पंकज की मौत से जहां आकाश रविदास का चिराग बुझ गया है। वहीं,ज्योति की सारी दुनिया ही उजड़ गई है। वहीं पर अनिल मांझी की मौत से उसकी पत्नी सरीता देवी,पुत्र शिवम मांझी, शिवा मांझी,पुत्री गुड़िया और कदली समेत अन्य स्वजनो की दुनिया वीरान हो गई है। घर के कमाऊ अनिल मांझी की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। इस घटित हादसे में एक साथ दो लोगों की मौत से आसपास के लोग भी गमगीन हैं। दोनों मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विदित हो कि अपने भांजी की शादी धूमधाम से करने का दिल में अरमान लिए दुनिया से सदा के लिए छोड़ गया अनिल। नजरडीह पंचायत के दुलम बिगहा महादलित बस्ती में पसर गया चीत्कार व कोहराम।बाईक से पंकज के साथ अनिल मांझी भगिनी की शादी में शामिल होने खातिर लौट रहा था। * शुभ में अशुभ * यह एक बहुत ही दुखद संयोग कहा जा सकता है।

