नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट
नवादा जिले में वर्षों से केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य सरकारी उपेक्षा के शिकार होकर अधर में लटका हुआ था। नवादा के पूर्व सांसद की लापरवाह एवं उपेक्षापूर्ण नजरिए के कारण ही करीब एक दशक से स्वीकृत के बावजूद केंद्रीय विद्यालय का निर्माण काज आज तक नहीं हुआ है। नवादा

जिले को शिक्षा से मरहूम बनाने की घोर कुत्सित शाजिस के क्रूर शिकार बन कर रह गया है।जब कि वर्षो पूर्व में ओरैना गांव के निवासी सह विद्वजन जिले के प्रतिष्ठित एवं चर्चित समाजसेवी संगीत प्रसाद सिंह ने तकरीबन 7 एकड़ अपनी रैयती जमीन की रजिस्ट्री केंद्रीय विद्यालय के लिए बिहार के राज्यपाल के नाम से किया जा चुका है। पता नहीं इसके बावजूद भी केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य अधर मेंआजतक यहां क्यों लटका हुआ है ? जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में सार्थक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। नवादा में केंद्रीय विद्यालय हेतु चिन्हित 5 एकड़ जमीन का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम से रजिस्ट्री के माध्यम से पूरा कर दिया गया है। यह जमीन नगर के अंतर्गत शोभनाथ मंदिर के पास स्थित कृषि फार्म परिसर में उपलब्ध कराई गई है। नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होना जिले में छात्र-छात्राओं एवं अविभावकों के लिए ऐतिहासिक और सुखद उपलब्धि व अनुभूति है। सांसद के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री होने से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का रास्ता बिल्कुल सरल और ज्यादा साफ़ हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष प्रशासनिक व औपचारिक प्रक्रियाएं भी शीघ्र पूरी कर ली जाएंगी, जिसके बाद जिले के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आगे की प्रक्रिया एवं कारवाई तेज होगी। सांसद विवेक ठाकुर ने इस प्रक्रिया के सहयोग के लिए केंद्र व राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन काआभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि जिले में बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं में विस्तार तथा समग्र विकास के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर लगातार सदैव जारी रहेंगे। उन्होंने आगे बताया कि जिले की चहूंमुखी समग्र विकास के लिए आपकी सेवा में सदैव तत्पर एवं सक्रिय रहेंगे।

