रूपौ HWC को APHC बनाने की मांग तेज : विनीता मेहता

नवादा से डीके अकेला की रिपोर्ट


नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के रूपौ थाना क्षेत्र के रूपौ गांव में अवस्थित HWC को APHC की मांग गोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिनिता मेहता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सात पंचायतों की स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा लोकप्रिय मुद्दा उठाया। गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र की तेज़ तरार विधायक बिनिता मेहता ने रूपौ स्थित हेल्थ एंड

विनिता मेहता विधायक

वेलनेस सेंटर (HWC) को अपग्रेड कर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) का दर्जा देने की मांग सरकार से की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर क्षेत्र की लचर- पंचर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई। स्वास्थ्य व शिक्षा समाज की अभिन्न अंग है, जो प्राथमिक कार्यभार है।
पत्र में विधायक ने कहा है कि रोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीच लगभग 40 किलोमीटर की दूरी है। इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों के बीच स्थित HWC रूपौ के आसपास सात पंचायतों की बड़ी आबादी निवास करती है। मौजूदा स्वास्थ्य केंद्र का सीमित ढांचा बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। काफी आर्थिक,शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करने को लोग वेवश व लाचार हैं। कई मरीजों को असामयिक मौत को गले लगाने के लिए बड़ा मजबूर हैं। समय पर बेहतर ईलाज नहीं हो पाने के कारण सदा – सदा के लिए मौत को आलिंगन करने को विवश होना पड़ता हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र HWC रूपौ को अपग्रेड कर APHC बनाया जाए, ताकि क्षेत्र के 7 पंचायत के हजारों लोगों को बेहतर और समय पर अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। विधायक ने विश्वास जताया कि सरकार इस मांग पर सार्थक व सकारात्मक निर्णय लेकर तुरंत ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक और मजबूत करेगी।इसके निमार्ण से सात पंचायतों के सब लोगों को बड़े राहत व सहूलियत मिलेगी। विधायक विनीता मेहता की इस लोकप्रिय पहल की लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। जनहित में विधायिका की सक्रियता से यह कदम बेहद संतोषप्रद, लाभप्रद के साथ काफी उत्साहवर्धक है ।