औरंगाबाद खबर सुप्रभात समाचार सेवा
औरंगाबाद जिले के नबीनगर में बीआर बीसीएल/ एनटीपीसी प्लांट इन दिनों जानलेवा साबित हो रहा है। बताते चलें कि प्लांट के अधिकारियों तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों के मिली भगत से प्रतिदिन रात्रि में ओभर लोडेड फ्लाइएस वाहनों से परिवहन होता है। यदि स्थानीय पुलिस का भी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष संलिप्तता कहा जाये तो कोई गुरेज

नहीं होगा। फ्लाइएस का ढुलाई होने से नबीनगर – बारुन पथ पर फ्लाइएस का डस्ट उड़ते रहता है तथा सड़कों पर भी फ्लाइएस का परत जमे हुए देखा जा सकता है। विडम्बना तो यह है कि कभी कभार चेकिंग भी किया जाता है और वाहनों से ओवर लोडेड के नाम पर जूर्माना तो वसुल किया जाता है लेकिन इसके लिए जिम्मेवार सिर्फ वाहन संचालक नही हैं। जिम्मेवार वे लोग भी हैं जिन्हें इस गैरकानूनी कार्य को रोक थाम करने का काम है और रोक थाम नहीं कर पैसा उगाही में लगे हुए हैं। यदि नहीं तो आखिर अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रहा है यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है। बताते चलें कि ओभर लोडेड फ्लाइएस वाहनों से परिवहन हो रहा है तथा फ्लाइएस हवा में उड़ता है जिससे सड़क पर आए दिन दुर्घटना घटित होते रहता है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में अभी तक दर्जनों लोगों को जान भी गंवाना पड़ा है।

