अम्बुज कुमार खबर सुप्रभात समाचार सेवा
महंगाई, भ्रष्टाचार एवं विकास कार्यों को लेकर भाकपा ने निकाली रैली हसपुरा (औरंगाबाद): भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से हसपुरा स्थित पार्टी कार्यालय से बुधवार को जनसमस्याओं को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व भाकपा के अंचल मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने किया। रैली पार्टी कार्यालय से निकलकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ”, “सलेमपुर पुल का निर्माण करो”, “भ्रष्टाचार खत्म करो”, “हसपुरा बाइपास रोड का निर्माण करो” जैसे नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। बाद में रैली प्रखंड कार्यालय परिसर में सभा में तब्दील हो गई।सभा की अध्यक्षता अंचल सहायक मंत्री अरुण कुमार रंजन ने की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। विकास कार्यों की उपेक्षा के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभा को पूर्व जिला मंत्री जागरण सिंह, सहायक मंत्री अवध किशोर, श्रीकिशन राम, रामदेव राजवंशी, अर्जुन यादव, श्याम किशोर यादव विजय यादव पूर्व प्रमुख पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव नंद गोपाल यादव बालेश्वर राजवंशी सरिता देवी अनजाने देवी वैजयंती देवी कृष्णावती देवी प्रमिला देवी सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद करते हुए जनहित की मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। सभा के बाद भाकपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बनकट कैथी मनपुरा डुमरा, जलपुरा के भूमिहीनों को बास्केट पर्चा देने की मांग मानपुर टोल श्याम सुंदर बीघा में बिजली कारण की व्यवस्था की मांग आदी समस्या के समाधान तथा क्षेत्र के अन्य लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रस्तुत मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई।


