औरंगाबाद में लूट की घटना से कानून ब्यवस्था पर एक बार फिर उठा सवाल


औरंगाबाद: ख़बर सुप्रभात समाचार सेवा


औरंगाबाद जिला मुख्यालय में शुक्रवार को फिर लूट की घटना घटित हुई है। जिला मुख्यालय में पिछले कुछ महीनों से चोरी और छिनतई की घटनाएं घटित होते रहा है। आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय के एमजी रोड में एक ब्यवसायिक के साथ लुट की घटना ने शहरवासियों को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। साथ ही कानून ब्यवस्था एवं पुलिसिया कार्य शैली को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

घटना स्थल पर पुछ ताछ करती पुलिस

जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने सीआईडी के पहचान बनाकर ब्यवसायिक को झांसा दिया और लूट कर आराम से रमेश चौक तरफ़ भागने में सफल रहा। संवाद लिखे जाने तक घटना का विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है। अब देखना है कि नियर भविष्य में पुलिस मामले का उद्भभेदन कर पाती है या फिर पुलिस के खाली रह जाती है। वैसे जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व जिला मुख्यालय स्थित वास्तु बिहार में कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के आवास सहित अन्य कई लोगों को एक ही रात चोरों ने निशाना बनाया था और अभी तक मामले का उद्भभेदन नहीं हो सका है।इसी तरह जिले के अन्य जगहों पर भी भयंकर चोरी की घटनाएं घटित हुई है और अभी तक जानकारी के अनुसार घटना का उद्भभेदन करने में पुलिस बिफल रही है।